ईडी अपना काम कर रही है, उसको करना चाहिए, यदि कुछ मिलता है तो उनको एसीबी के साथ सहयोग करना चाहिए।
लेकिन चुनाव जीतने के लिए कार्रवाई की जाती है तो यह गलत है। बदला लेते हो तो यह गलत बात हैं।
ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई से चुनाव नहीं जीते जाते
वहीं पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भी इस मामले में सीएम गहलोत का साथ दिया है और कहा है कि हम तो इसका काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ईडी की कार्रवाई महज राजनीतिक कार्रवाई है।
ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई से चुनाव नहीं जीते जाते, चुनाव तो काम करके और जनता का दिल जीतकर ही जीते जाते हैं।
राजस्थान में भी अपना खेल शुरू कर दिया, कोई यहां घबराने वाला नहीं है।
आपको बता दें कि ईडी की टीम ने सोमवार को सुबह से ही एक साथ प्रदेश के कई इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई की है।
ई़डी की टीम ने बाड़मेर, जालौर, पाली, सांचौर और जयपुर सहित कई जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया है। जिन लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है उनमें से अधिकतर जेल में हैं।
पेपर लीक मामले में जेल की सजा काट रहे आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा और ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई के अलावा सुरेश ढाका के घर ईडी ने रेड डाली है।