सागवाड़ा | Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान में बड़े-बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता हर रोज राजस्थान पधार रहे हैं और अपनी पार्टी के लिए मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं।
इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंची। प्रियंका डूंगरपुर के सागवाड़ा में जनसभा के जरिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं।
ऐसे में प्रियंका का प्रयास पिछले चुनावों में कांग्रेस के लिए कमजोर रही आदिवासी सीटों को साधने का रहेगा।