दौसा | Priyanka Gandhi Dausa Rally: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस की गांधी परिवार की प्रमुख सदस्य प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजस्थान पधारी हैं।
सचिन पायलट के गढ़ में अशोक गहलोत भी साथ
प्रियंका ने सिकराय के कांदली गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां अशोक गहलोत की उपलब्धियां गिनाई वहीं केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
HIGHLIGHTS
- 1 प्रियंका ने सिकराय के कांदली गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां अशोक गहलोत की उपलब्धियां गिनाई वहीं केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
संबंधित खबरें
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज सचिन पायलट के गढ़ दौसा में जनसभा को संबोधित करने पहुंची हैं।
प्रियंका ने सिकराय के कांदली गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां अशोक गहलोत की उपलब्धियां गिनाई वहीं केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी की इस जनसभा के लिए उस स्थान को चुना गया हैं जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के साथ चलने वाले यात्रियों ने विश्राम किया था।
इसी स्थान से प्रियंका गांधी ने भी राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हुंकार भरी है।
संबंधित खबरें
दौसा के सिकराय से प्रियंका गांधी ने पूर्वी राजस्थान की 42 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश की है।
प्रियंका ने यहां से जयपुर ग्रामीण के अलावा दौसा, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर और भरतपुर की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए माहौल बनाने का काम किया है।
इन सीटों पर गुर्जर-मीणा समाज का जबरदस्त दबदबा माना जाता है। ऐसे में इस वोट बैंक में भी सेंध मारने की कोशिश की गई है।
प्रियंका गांधी ने यहां से जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आगे की लड़ाई के लिए जोश भरने का काम किया।
सियासी बयानबाजी के बीच फिर साथ दिखे गहलोत-पायलट
इस दौरान एक बार फिर से सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत मंच पर एक साथ दिखे। ये वो मौका रहा जब दोनों एक बार फिर से सियासी बयानबाजी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।