जयपुर | राजस्थान में ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर बड़ी चर्चा में आ गए हैं।
मंगलवार को राजस्थान आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर विवादित बयान दे दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आज प्रदेश के जालौर जिले में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल मुकाबले की चर्चा करते हुए पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी।
राहुल ने वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को पनौती बता दिया।