thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राहुल ने अपने बायो में खुद को बताया डिस्क्वालीफाईड एमपी, सत्याग्रह पर उतरे कांग्रेसी

desk desk 21

जहां राहुल गांधी अपनी बायो को बदलने में बिजी रहे वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने उनके समर्थन में सत्याग्रह का रास्ता अपना लिया है। राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के विरोध में आज रविवार को देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सत्याग्रह कर रहे है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 जहां राहुल गांधी अपनी बायो को बदलने में बिजी रहे वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने उनके समर्थन में सत्याग्रह का रास्ता अपना लिया है। राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के विरोध में आज रविवार को देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सत्याग्रह कर रहे है। 
rahul gandhi told himself as disqualified mp in his twitter bio congressmen went on satyagraha
Priyanka Gandhi

नई दिल्ली । देशभर के कांग्रेसी नेताओं ने सत्याग्रह छेड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ’मोदी’ सरनेम पर एक टिप्पणी और पूरे देश में बवाल।

जी हां, ’मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी के बाद राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दो साल की सजा का ऐलान हुआ है और उनकी संसद सदस्य भी चली गई है।

जिसके बाद तो राहुल ने अपने ट्विटर बायो में भी खुद को डिस्क्वालीफाईड एमपी बता दिया है। 

जहां राहुल गांधी अपनी बायो को बदलने में बिजी रहे वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने उनके समर्थन में सत्याग्रह का रास्ता अपना लिया है।

राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के विरोध में आज रविवार को देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सत्याग्रह कर रहे है। 

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, ये सत्याग्रह राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए ‘संकल्प सत्याग्रह’ के रूप में किया जा रहा है।

रविवार को दिल्ली में गांधी दर्शन स्मारक के बाहर सत्याग्रह सभा में प्रियंका गांधी जमकर गरजी। उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है क्योंकि राहुल गांधी ने ऐसे सवाल उठा दिए हैं, जिनके जवाब बीजेपी के पास नहीं हैं।

यह तो हंसने वाली बात हो गई कि एक आदमी को चुप कराने के लिए इतना कुछ किया जा रहा है।  प्रियंका यहीं नहीं रूकी, उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है। 

लेकिन यहां एक शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा गया है। मेरे पिता का बार-बार अपमान किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान में भी ‘संकल्प सत्याग्रह’ का आगाज हुआ। राहुल गांधी के समर्थन में सैंकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने ‘सत्याग्रह’ शुरू किया।

कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कई अन्य नेता, समर्थक जयपुर की कलेक्ट्रेट सर्कल पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

बता दें कि, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह किया जाना था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का हलावा देते हुए इसकी इजाजत नहीं, बल्कि राजघाट पर धारा 144 लागू कर दी। 

इसके बाद कांग्रेस को सत्याग्रह के लिए अपनी जगह बदलनी पड़ी। अब पार्टी कार्यकर्ता गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शेयर करें: