thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कौन है गायत्री विश्नोई जिसे आम आदमी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली?

पूजा शर्मा पूजा शर्मा 110

राजस्थान में आम आदमी पार्टी(आप) ने महिला विंग की कमान बाड़मेर की बेटी गायत्री बिश्नोई को दी है। गायत्री छोटे से गांव भलीसर की रहने वाली हैं। साथ ही एनजीओ शिल्प सृजन संस्थान के लिए काम कर रही हैं। जर्नलिस्ट रही हैं। मुंबई में एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस और एमटीवी में भी काम कर चुकी हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने किसी भी जेंडर में भेदभाव किए बिना देश में पहली बार बॉबी किन्नर को काउंसलर की भूमिका दी थी। जो अभी तक किसी भी बड़ी पार्टि ने नहीं किया है। थर्ड जेंड़र को राजनीति में जगह देने वाली सबसे पहली पार्टी आम आदमी पार्टी ही है। 
rajasthan aap mahila morcha president gayatri bishnoi got big responsiblity in aap

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी बड़ी भूमिका के साथ मैदान में उतरी है। आज आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक छोटे से गाँव भलीसर से आने वाली गायत्री विश्नोई को राजस्थान महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

आम आदमी पार्टी ने गायत्री विश्नोई को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। गायत्री विश्नोई एक फौजी की बेटी हैं पत्रकारिता की पढ़ाई करके दूरदर्शन के प्रोग्राम धरती धोरा री में एंकरिंग की है और एमटीवी के प्रोडक्शन हाउस और रोडीज में भी काम किया है। पिछले कुछ समय से गायत्री विश्नोई एक एनजीओ शिल्प सृजन संस्थान के साथ भी जुड़ी हैं।

आम आदमी पार्टी में गायत्री विश्नोई को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद हमारी टीम ने उनसे फोन पर बात की। पढ़िए बातचीत के कुछ अंश-

सवाल 1. आपको पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, तो आपकी चुनावों में आगे की रणनीति क्या होगी?

जवाब- आम आदमी पार्टी नई सोच को बढ़ावा देती है। हम लोग काम की राजनीति करते हैं। रही बात आगे की प्लानिंग और रणनीति की तो वह पार्टी हाईकमान तय करता है। पार्टी हाई कमान का जो आदेश होगा जो जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसे पूरा करूंंगी।

सवाल 2. आम आदमी पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव  लड़ेगी?

जवाब. आपको तो पता है विपक्ष अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। कुछ दिनों पहले राजस्थान में विरांगनाओं का मुद्दा हुआ था। महिला सुरक्षा को लेकर वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर रही है।

तो हम इन्हीं सब मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे। जिनमें शिक्षा और स्वास्थ्य भी प्रमुख रहेंगे। हम लोग काम की राजनीति करते हैं बीजेपी- कांग्रेस की तरह हिंदु मुस्लिम नहीं करते। हमारी पार्टी समाज को बांटने का काम नहीं करती। 

सवाल-3. आप पार्टी जनता में विश्वास कैसे बना पाएगी? दो बड़ी पार्टियों से इतर जनता आपको क्यों वोट करे?

जवाब. हम दिल्ली में भी नए थे। वहां भी लगातार 3 बार आम आदमी पार्टी की सरकार रही और चल रही है। जनता ने पंजाब में भी हम पर भरोसा जताया। हमारी पार्टी युवा और पढ़े लिखे लोगों को ही पार्टी में जगह देती है।

जो समाज के असली मुद्दे और जरूरतों को समझते हैं। 

सवाल-4- राजनीति में महिलाओं की भूमिका के बारे में आप क्या सोचती हैं। दो बड़ी पार्टियों में भी महिलाएं बराबर नहीं हैं, क्या आम आदमी पार्टी बराबर सीटों पर महिलाओं को जगह देगी?

जवाब- आम आदमी पार्टी में स्टेट लेवल पर महिलाओं की भागीदारी काफी अच्छी है। जिला स्तर पर भी कैंपेनिंग के जरिए हम महिलाओं को जोड़ रहे हैं।

बाकि रही बात बड़ी जिम्मेदारी की तो वह पार्टी हाईकमान तय करेगा। जैसे मैं भी एक महिला हूं और पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया। महिलाओं बड़े लेवल पर आम आदमी पार्टी से जुड़ रही हैं।

सवाल-5. मैम, महिलाओं के अलावा एक और वर्ग है जिसे हम थर्ड जेंड़र कहते हैं अभी तक किसी भी पार्टी ने इस वर्ग को राजनीति में जगह नहीं दी है। क्या आने वाले समय में आपकी पार्टी का क्या विचार है?

                                                   AAP's transgender candidate Bobby

जवाब- जी बिल्कुल, इस वर्ग की भी राजनीति में भूमिका होनी चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने किसी भी जेंडर में भेदभाव किए बिना देश में पहली बार बॉबी किन्नर को काउंसलर की भूमिका दी थी। जो अभी तक किसी भी बड़ी पार्टि ने नहीं किया है। थर्ड जेंड़र को राजनीति में जगह देने वाली सबसे पहली पार्टी आम आदमी पार्टी ही है। 

 ग्लैमर वर्ल्ड में भी काम कर चुकी गायत्री विश्नोई

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में भी एंकरिंग की थी। दो साल में रहीं। मीडिया प्रोडक्शन हाउस में काम किया। इसके बाद एमटीवी चैनल में रोडीज शो के प्रोडक्शन में काम किया। इसके साथ ही एमटीवी के अलग-अलग शो में भी काम किया था।

इसके बाद दृशम फिल्म प्रोडक्शन हाउस में भी काम किया है। 2014 से 2016 तक पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गायत्री ने करीब दो साल तक दूरदर्शन में धरती धोरा री कार्यक्रम में एंकरिंग भी की है। सबसे बड़े न्यूज चैनल माने जाने वाले बीबीसी में की डॉक्यूमेंट्री में भी गायत्री ने काम किया है।



शेयर करें: