thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संभाला पदभार, क्या भाजपा में आएगी नई लहर

desk desk 24

राजस्थान भाजपा की कमान सीपी जोशी के हाथ में आने के बाद अब उनके समर्थकों का मनना है कि भाजपा में नई लहर का आगाज होगा और पार्टी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान भाजपा की कमान सीपी जोशी के हाथ में आने के बाद अब उनके समर्थकों का मनना है कि भाजपा में नई लहर का आगाज होगा और पार्टी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
rajasthan bjp new state president cp joshi took charge in jaipur

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में हुए बड़े बदलाव के बाद आज सोमवार को सतीश पूनिया की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी को सीपी जोशी ने संभाल लिया है।

चित्तौड़गढ़ सांसद आज सुबह दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए और जयपुर पहुंचकर भाजपा कार्यालय में मंत्रोचारण के साथ राजस्थान भाजपा की कमान संभाली।

सीपी जोशी की इस ताजपोशी में राजस्थान भाजपा के सभी दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

हालांकि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इस पदभार कार्यक्रम में नजर नहीं आई।

जयपुर पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी खोले के हनुमान जी मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

राजस्थान भाजपा की कमान सीपी जोशी के हाथ में आने के बाद अब उनके समर्थकों का मनना है कि भाजपा में नई लहर का आगाज होगा और पार्टी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

संसद से राजस्थान का रूख करने वाले सीपी जोशी जैसे ही राजस्थान की सीमा में दाखिल हुए तो उनका जयपुर तक के मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

सीपी जोशी का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों का जोश भी बढ़ता गया।

उनका काफिला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सुबह 7 बजे जयपुर के लिए रवाना हुआ था।

इसके बाद शाहजहांपुर बॉर्डर पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। ये स्वागत का सिलसिला पूरे मार्ग में चलता रहा। 
 
सीपी जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट भी रहे हैं। वह बीजेपी राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने हैं। आपको बता दें कि, सीपी जोश से पहले मेवाड़ की धरा से गुलाबचंद कटारिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। 

मेवाड़ है ब्राह्मण-वैश्य सीटों का वोट बैंक
राजस्थान का मेवाड़ क्षेत्र ब्राह्मण-वैश्य सीटों का वोट बैंक माना जाता है। जिसमें उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा जैसे जिलों में ब्राह्मण-वैश्य वोटरों की भरमार है। ऐसे में भाजपा को सीपी जोशी के रूप में नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने से 28 सीटों पर अब जोशी का प्रभाव रहेगा। 

कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास को हराया 
चंद्र प्रकाश जोशी यानि भाजपा के सीपी जोशी की लोगों में गहरी पकड़ है। वे चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं 

साल 2014 के आम चुनाव में सीपी जोशी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास को हराया था। इसके बाद उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीता है।

शेयर करें: