thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पढ़ा पिछले साल का बजट,भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार

thinQ360 thinQ360 20

राजस्थान विधानसभा बजट 2023: विधानसभा में आज 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले थे। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पिछले साल का बजट पढ़ दिया हो।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान विधानसभा बजट 2023: विधानसभा में आज 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले थे। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पिछले साल का बजट पढ़ दिया हो।

राजस्थान विधानसभा बजट 2023: विधानसभा में आज 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले थे। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पिछले साल का बजट पढ़ दिया हो।

जैसे ही मुख्यमंत्री गहलोत ने सदन में बोलना शुरु किया, हमारी  सरकार ने  कोरोना के बावजूद कुशल वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण पेश किया है कोरोना में खुद की तारीफ भी की। इसी के साथ सदन में विपक्ष ने हंगामा करना शुरु कर दिया। 

जितनी देर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, उतनी देर उन्होंने सिर्फ कोरोना की बात की, हमने कोरोना में ये किया, हमारी सरकार ने कोरोना में वो किया। विपक्षी दल का आरोप है की मुख्यमंत्री पिछले सरकार का बजट पेश कर रहे हैं, नए साल में क्या किया, जरा वो काम गिनाएं। 

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है। भारी हंगामा करते हुए विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए। विपक्ष ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा है। भारी हंगामे के कारण सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने क्या कहा :

बजट भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। कोरोना काल में कोई भूखा नहीं सोया। प्रदेश की जनता को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शहरों में 100 दिन के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा करता हूं। 

शेयर करें: