जयपुर | पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा है कि लाल डायरी के और भी पन्ने सामने आएंगे। गुढ़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजपूत नेताओं से अदावत रखते हैं और उन्होंने एक—एक करके सभी राजपूत नेताओं को सलटा दिया।
राजेन्द्र गुढ़ा कालवाड़ इलाके की मार्बल मंडी में दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम में शरीक हुए और इसके बाद उन्होंने थिंक से बात की।
गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत आरोप लगा रहे हैं कि गृह मंत्रालय में बैठकर साजिश रची गई। जबकि मैं कभी गृहमंत्री से नहीं मिला, बीजेपी के किसी भी नेता से नहीं मिला हूं।
गुढ़ा का कहना है कि भरतसिंह कुंदनपुर, गिर्राज मलिंगा, दीपेन्द्रसिंह शेखावत और प्रताप सिंह खाचरियावास समेत तमाम राजपूत नेताओं के कॅरियर पर अशोक गहलोत ने ब्रेक लगाया। गुढ़ा के अनुसार गहलोत ने प्रतापसिंह को कहा कि तेरी औकात क्या है, मेरा बस चले तो एक मिनट में तेरे को पार्टी से निकाल दूंगा।