बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की हार के बाद लालू परिवार (Lalu family) में कलह पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पलटवार किया है। लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) के राजनीति छोड़ने के ऐलान पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) पर गंभीर सवाल उठाए।
लालू परिवार में आंतरिक कलह पर जदयू का हमला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद लालू परिवार में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। इस आंतरिक कलह पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तीखा पलटवार किया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या द्वारा राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने के चौंकाने वाले ऐलान के बाद, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीधे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजद जिस परिवारवादी ढांचे की राजनीति करती है, उसका असली रूप अब सार्वजनिक हो चुका है।

