जयपुर | राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच गहलोत और पायलट के एक-दूसरे के प्रति इतना आदर-भाव देखकर लोगों को बॉलीवुड फिल्म परदेश का गाना ’दो दिल मिल रहे हैं मगर छुपके-छुपके...’ याद आ गया है!
राजस्थान में भले ही सियासी लड़ाई के चलते गहलोत और पायलट एक-दूसरे के प्रति जमकर बयानबाजी करते दिख रहे हैं, लेकिन उनके मन में एक-दूसरे के लिए कितना सम्मान है, इस बात की झलक भी दोनों दिखला दी है।
दरअसल, 3 मई यानि बीते दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना जन्मदिन मनाया है। जिसके चलते सीएम साब को चारों और से बंधाईयों का तांता लगा रहा।
ऐसे में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी जुबानी जंग को दरकिनार करते हुए अबकी बार गहलोत को दिल से शुभकामनाएं दी हैं।