जयपुर।
राजस्थान में विधान सभा चुनावों से पहले सचिन पायलट अपनी ही सरकारे खिलाफ बड़ा कदम भी उठाने जा रहे हैं। आज अजमेर के RPSC हेडक्वार्टर से सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ जनसंघर्ष पदयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जो 5 दिन तक चलेगी। पायलट अजमेर से जयपुर तक पदयात्रा निकालेंगे।
पायलट का यह पैदल मार्च करीब 125 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें 5 दिन का समय लगेगा। इस पैदल मार्च में पायलट जनता से रूबरू होंगे और प्रदेश में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध, नौजवानों के समर्थन में
11 मई 2023 को 11 बजे
आरपीएससी, अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष पदयात्रा शुरू करेंगे सम्मानीय श्री सचिन पायलट जी Sachin Pilot ???????? pic.twitter.com/k1rimPZniX