जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और अशोक गहलोत सरकार से पिछले साढ़े चार साल से नाराजगी जता रहे उन्हीं के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भाजपा शासित राज्य के दौरे पर हैं।
सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर चल रहे युद्ध के बीच मध्यप्रदेश के सताना पहुंचे।
उन्होंने यहां मैहर में मां शारदा की पूजा-अर्चना की और खैरुआ सरकार (हनुमान जी मंदिर) में भी दर्शन किए।
इसकी जानकारी भी खुद पायलट ने ट्वीट करते हुए दी है।