thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

सचिन पायलट ने भाजपा पर कसा जबरदस्त तंज

desk desk 29

सचिन पायलट ने कहा भाजपा चुनाव से पहले 303 सीटों पर थी और उन्होंने 400 का नारा दिया था।

HIGHLIGHTS

  1. 1 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा के करीब 65-70 सांसद कम हो गए
  2. 2 युवाओं के साथ अग्निवीर जैसी योजनाओं के नाम पर धोखा किया गया।
sachin pilot took a strong dig at bjp
सचिन पायलट

टोंक | कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टोंक में भाजपा (BJP) पर जमकर तंज कसा। सचिन पायलट ने कहा लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा (BJP) के करीब 65-70 सांसद कम हो गए हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, भाजपा (BJP) चुनाव से पहले 303 सीटों पर थी और उन्होंने 400 का नारा दिया था।

400 की बात करने वाले 200 कुछ पर आ गए हैं। यह जनादेश इस सरकार की नीतियों के खिलाफ है। पायलट ने कहा कि भाजपा (BJP) ने जिस प्रकार की राजनीति का पिछले 10 साल में परिचय दिया है उसके खिलाफ है।

भाजपा के खिलाफ चुनाव का संदेश

सचिन पायलट ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गया उसे जनता ने सराहा है। हमारा संख्या बल लगभग दोगुना हो गया है। INDIA गठबंधन के तमाम घटक दलों को भी बहुत अच्छा समर्थन मिला है। इस चुनाव का संदेश भाजपा (BJP) के खिलाफ है।

 युवाओं को दिया धोखा अग्निवीर जैसी योजनाओं के नाम पर

टोंक में सचिन पायलट ने कहा कि जनता ने भाजपा (BJP) की जन विरोधी नीतियों पर इंडिया अलाइंस (India Alliance) को समर्थन दिया है। राजस्थान से लेकर गुजरात तक हमारे अलाइंस (alliance) के साथी चुनाव जीतकर आए हैं। देश में निर्वाचित मुख्यमंत्रियों (elected chief ministers) को जेल में भेजा गया। युवाओं के साथ अग्निवीर जैसी योजनाओं के नाम पर धोखा किया गया।

सरकार गठन के मुद्दे अभी कुछ कहना जल्दबाजी

सरकार के गठन के मुद्दे पर सचिन पायलट ने बेहद बेबाकी से कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी हम वेट एंड वॉच (wait and watch) की स्थिति में हैं।

संजना जाटव सबसे कम उम्र की सांसद हुई निर्वाचित

सबसे कम उम्र के सांसद के रिकार्ड (Record) पर भी सचिन पायलट ने कहा भरतपुर से हमारी प्रत्याशी (candidate) संजना जाटव तो सबसे कम उम्र की सांसद निर्वाचित (MP elected) हुई हैं। उन्होंने साबित किया कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।

शेयर करें: