thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

सरकार के मंत्री और सिरोही का जिला प्रशासन कितनी भी कोशिश कर ले रामझरोखा से जुड़ी भूमि के पट्टे निरस्त होने से कोई नहीं रोक सकता - संयम लोढ़ा

thinQ360 thinQ360 59

सिरोही (Sirohi) में पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) के तत्वावधान में महात्मा गांधी नरेगा (Mahatma Gandhi NREGA) और अरावली (Aravali) बचाने के लिए विशाल प्रदर्शन किया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 संयम लोढ़ा ने रामझरोखा भूमि के पट्टे निरस्त करने की दी चेतावनी। नरेगा कानून को कमजोर करने और महात्मा गांधी का नाम हटाने का भाजपा पर आरोप। अरावली की पहाड़ियों को उद्योगपतियों के लिए खत्म करने की साजिश का दावा। सिरोही में 52 लापता बच्चियों और अवैध बजरी खनन का मुद्दा गरमाया।
sanyam lodha congress protest sirohi nrega aravali

सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि सरकार के मंत्री और सिरोही का जिला प्रशासन कितनी भी कोशिश कर ले रामझरोखा से जुड़ी भूमि के पट्टे निरस्त होने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

उन्होंने कहा एक पखवाड़ा हो गया हमें सभी दस्तावेज सुपुर्द किए लेकिन अभी तक सिरोही के जिला प्रशासन और सरकार की नींद नहीं उड़ी है यह जनहित में नहीं है, इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। लोढ़ा जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी नरेगा कानून खत्म कर ग्रामीणों के रोजगार अधिकार छीनने के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।


पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर नरेगा को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। 140 देशों में इस महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है, उस महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की भाजपा और आरएसएस कोशिश कर रही है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी उस जमाने के विदेश से एलएलबी किए हुए व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा लोगों के हक हुकूक की लड़ाई लड़ी है। महात्मा गांधी ने लोगों की सेवा के लिए अपने तन से वस्त्र को भी त्याग दिया। आप महात्मा गांधी का नाम हटाओ हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, एक-एक बच्चे, हर व्यक्ति के दिल में महात्मा गांधी का नाम लिखा हुआ है। मनरेगा योजना 2005 में कांग्रेस सरकार लाई थी। आज सबसे बड़ा खतरा गरीब मजदूरों के रोजगार के ऊपर है। ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार का अधिकार कांग्रेस पार्टी ने दिया था। अभी नया कानून पूरी तरीके से केंद्र सरकार के कब्जे में है, कौन सी जगह पर रोजगार देना है, कौन सी जगह पर रोजगार नहीं देना है यह पूरी तरीके से उनके हाथ में है इसलिए लोगों को रोजगार पर यह बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी के बैनर तले पर नहीं लड़ी जाएगी। यह गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर भाजपा की षड्यंत्र को जनता को बताना पड़ेगा। मजदूरों को औसत 50 दिन से ज्यादा काम नहीं दिया जा रहा है। 281 रुपए एक दिन की मजदूरी है लेकिन मजदूरों को कहीं सो रुपए, कही डेढ़ सौ रुपए और अनेक जगह पर तो मजदूर को काम ही नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।

पूर्व विधायक लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस सभी गांव गांव में  नरेगा बचाओ की अभियान से जुड़े और लोगों के साथ खड़े रहे।

डेढ़ लाख से अधिक पहाड़ियों को किया जा रहा हैं खत्म - पूर्व विधायक संयम लड़ने अरावली बचाओ को लेकर कहां की हमारे पूर्वजों ने बड़ी मेहनत से अरावली को आबाद किया है। हमारे पूर्वजों ने पेड़ पौधे वन्य जीव सभी को दिल से लगाकर हर एक पेड़ को प्रेम से बड़ा किया। इस मोदी सरकार ने अरावली को लेकर एक नई परिभाषा पेश की है कि 100 मीटर से नीचे जितने भी पहाड़ियां है वह अरावली की श्रेणी में नहीं आती है और 100 मीटर के ऊपर की पहाड़ियां पूरे राजस्थान में सिर्फ 1040 है और डेढ़ लाख पहाड़ी ऐसी है जो 100 मीटर से कम है। अगर भाजपा अपनी षड्यंत्र में कामयाब होती है तो अरावली पर्वतमाला पूरी तरह से खत्म हो जाएगी जिसके बाद धूल चलेगी, आंधी चलेगी, खनन होगा, बारिश नहीं होगी। यह सब भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार उद्योगपतियों के लिए कर रही है। यह हमारे आने वाली पीढ़ियों के जीवन पर सवाल है और हमें यह सब समझाना पड़ेगा। मैं तो हमेशा जनता के हर संघर्ष में साथ खड़ा हूं, अगर अरावली को लेकर बलिदान देना पड़ा तो मैं सबसे पहले खड़ा रहूंगा। लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी पड़ेगी। अगर यह लड़ाई नहीं लड़ी तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।

एनएसयूआई के छात्रों पर किए झूठे मुकदमे दर्ज- पूर्व विधायक कहां कि कुछ दिन पहले राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा के दौरे के दौरान एनएसयूआई के छात्रों पर भाजपा के इशारे पर बच्चों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया। बच्चे अपराधी नहीं है। कॉलेज में प्रोफेसर की कमी की बात करने जाना, यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों की कमी की बात करने जाना, कॉलेज में फीस बढ़ोतरी की मांग करना कोई अपराध नहीं है लेकिन मंत्री के इशारे पर छात्रों के हित की बात रखने वाले बच्चों के खिला पुलिस प्रशासन ने झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इसकी मैं पूरी तरीके से निंदा करता हूं।

52 लापता बच्चियों को बरामद कब करोगे - सिरोही जिले में दिन प्रतिदिन चोरियां बढ़ती जा रही है, 52 बच्चिया लापता है, बलात्कार हो रहे हैं। इसे खोलने की पहल पुलिस द्वारा नहीं की जा रही है। पुलिस 52 लापता बच्चियों को कब बरामद करेगी।  


जवाई नदी में अवैध खननजोरों पर - पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहां  कि जवाई नदी को कौन छल्ली कर रहा है सुकड़ी नदी को कौन चली कर रहा है, पूरे सिरोही जिले में बजरी की तस्करी कौन कर रहा है, बीजेपी के लोग प्रशासन के साथ मिलकर अवैध खनन जोरो शोरो से कर रहे है। अगर प्रशासन की बजरी माफिया उसे साथ साठ गांठ नहीं है तो उनको पकड़तेक्यों नहीं, जब अभियान चलता है तो केवल एक दो मामले पड़कर खानापूर्ति कर दी जाती है। 

एससी एसटी के लोगों के साथ यह सरकार कर रही है खिलवाड़ - पूर्व विधायक संयम लोढ़ा में कहां कि जावाल में सरपंच एसटी का था तो वह जब उसका प्रभार सौंपा तो अन्य वर्ग के व्यक्ति को सौंपा जबकि यह कानून गलत हैं।  यही स्थिति वाण ग्राम पंचायत एवं आमथला ग्राम पंचायत की हैं। यहां एससी वर्ग के व्यक्ति की जगह अन्य वर्ग के व्यक्ति को प्रभार दिया गया। सौर ऊर्जा के नाम पर ऐसी वर्ग के व्यक्तियों की जमीनों को खुर्द बुर्द किया जा रहा है लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है। यह सब षडयंत्र पूर्वक किया जा रहा कार्य है। 


जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया में कहां की महात्मा गांधी के नाम को खत्म करने का भाजपा सरकार ने जो षड्यंत्र रचा है उसे हम किसी भी हालत में कामयाब नहीं होने देंगे। महात्मा गांधी का नाम अमर है, अमर था और हमेशा अमर रहेगा। भाजपा सरकार रोजगार छीनने का काम कर रही है। गांव गांव के लोग सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के षड्यंत्र के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से मैं आहवान करना चाहूंगा कि भाजपा सरकार की षड्यंत्र पूर्वक की गई कार्यवाही के खिलाफ हम सबको एक साथ खड़े होकर इसका विरोध करना है। 

विधायक मोतीराम कोली ने कहां की लोगों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे बढ़कर खड़ी रही है। मनरेगा एक योजना नहीं है। गरीबों को रोजगार देने का साधन है। यह गांधी का नाम मिटाने जा रहे हैं लेकिन भाजपा का यह सपना सिर्फ सपना रह जाएगा और मन रहेगा। मनरेगा कानून को खत्म करने की भाजपा की यह साजिश हम किसी भी हालात में पूरा नहीं होने देंगे। 

प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी ने कहां कि जिस भी योजना से आम गरीबों को फायदा मिलरहा है उस योजना को पूर्ण रूप से खत्म करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। हमें आने वाले समय में भी धरना प्रदर्शन कर भाजपा की नींद उड़ानी पड़ेगी। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 2014 से पहले जो बातें करते थे, उसे सब भूल गए। भाजपा सब लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। हम सभी को साथ लेकर गरीब जनता के हक की लड़ाई में पूरे संघर्ष के साथ लड़ना है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिय, गंगाबेन गरासिया, पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, पुखराज गहलोत, अचल सिंह बालिया, कुशल सिंह देवड़ा भवानी सिंह भटाणा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल, रतनलाल माली, राकेश रेबारी, पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, कृष्णवीर सिंह रोहुआ, गणेश बंजारा, नेपाली का अध्यक्ष वर्जिनगराम घांची, नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, नारायण सिंह भाटी, प्रकाश प्रजापति, राजेश गहलोत, के.पी. सिंह डबानी, महिला जिला अध्यक्ष रेणुलता व्यास, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाशराज मीणा, एससी अध्यक्ष जयंतीलाल मारू, एसटी जिला अध्यक्ष  लखमाराम गरासिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंपालाल तीरगर, प्रवीण जाटोलिया, हरीश राठौर, कांतिलाल परिहार, सुरेश बंजारा, यासिफ पठान, किशन बंजारा, दिलीप पारवानी, कृति कच्छवाहा, प्रताप माली, शैतान सिंह रवाना, प्रताप मेघवाल, शिवलाल घांची, गणपत सिंह वेलांगरी, मुख्तियार खान, सुरेश रावल, पुखराज रावल, थावराराम गरासिया, हर्षुल अग्रवाल, ऊषा देवासी, दिनेश मीणा, सुमित्रा परमार, भवनीश बारोट, नवीन सांखला, यूसुफ हुसैन, अजय बंजारा, प्रकाश माली, गिरीश जानी, राजू मेघवाल, गोविंद मेघवाल सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थें।

शेयर करें: