"bodyHtml": "
जयपुर. पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने 19 सितंबर के राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) के नगर पालिका चुनाव (Municipal Elections) स्थगन आदेश को असंवैधानिक बताया है.
लोढ़ा ने 19 सितंबर के आदेश पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताया.
यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की अवमानना है. यह नगर पालिका कानून का भी सीधा उल्लंघन है.