जयपुर | राजस्थान भाजपा में गुरूवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। तीन साल से राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे विधायक डॉ. सतीश पूनिया को उनके पद से हटा दिया गया और उनकी जगह पर चित्तौगढ़ सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष का भार सौंप दिया गया।
चुनावी माहौल के बीच हुई उठापटक से सियासी माहौल गरमाने लगा है।
इसी बीच डॉ. सतीश पूनिया का बयान भी सामने आया है। पूनिया ने राजस्थान भाजपा के नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हार्दिक अभिनंदन किया है।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि, मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यन्त काम करता रहूंगा।