बेंगलुरु | सिद्धारमैया कर्नाटक में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस अवसर पर राजस्थान के सियासी जादूगर यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंने नए डिप्टी सीएम साब डीके शिवकुमार को गले मिल बधाई दी।
चुनाव के नतीजों के 8 दिनों बाद सिद्धारमैया को आज राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत ने सीएम पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। इन्होंने कन्नड़ भाषा में शपथ ग्रहण की।