सिरोही | आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा हर मोर्चे पर कमर कस चुकी है इस कड़ी में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा जनवरी में एक नया मतदाता संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है यह बात भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी ने जिला मुख्यालय पर मोर्चा पदाधीकारियो की बैठक में कही।
अपने एक संक्षिप्त प्रवास पर शुक्रवार देर रात सिरोही पहुंची नेहा जोशी ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर बताया कि पार्टी ने देश भर में लगभग 5000 सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है। युवा मोर्चा जल्द ही बड़े स्तर पर नव मतदाता आउटरीच अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें कॉलेज कैंपस, कोचिंग सेंटर, खेल मैदान आदि जगहों पर मोर्चा की टीम जाकर 2014 के बाद से देश में हुए बदलावों को बताया जाएगा।
उन्होंने कहा की युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मिस्डकॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।बताया की देशभर के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर जारी किय जा रहा है, जिससे मिस्डकॉल करके नव मतदाताओं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
