नई दिल्ली | कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी महसूस हो रही थी।
अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिलीज के मुताबिक सोनिया गांधी की हालत अभी पूरी तरह स्थिर है। वह डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई है। जांच में सामने आया कि दिल्ली की ठंड और प्रदूषण के कारण उन्हें समस्या हुई।