thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

होटल एवं इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों से स्टेट जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों का हुआ संवाद

desk desk

कार्यक्रम में विभाग के मुख्य आयुक्त  रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि संवाद की इस श्रृंखला में होटल एवं इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर के साथ सामंजस्य स्थापित करने सहित कर निर्धारण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में दोनो सेक्टर्स के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कार्यक्रम में विभाग के मुख्य आयुक्त  रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि संवाद की इस श्रृंखला में होटल एवं इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर के साथ सामंजस्य स्थापित करने सहित कर निर्धारण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में दोनो सेक्टर्स के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया
state gst from representatives of hotel and event management. communication between department officials
Discussion with representatives of hotel and event management
जयपुर । झालाना स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गुरूवार को वाणिज्य कर विभाग के संवाद कार्यक्रम में होटल एवं इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।

Discussion with representatives of hotel and event management

कार्यक्रम में विभाग के मुख्य आयुक्त  रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि संवाद की इस श्रृंखला में होटल एवं इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर के साथ सामंजस्य स्थापित करने सहित कर निर्धारण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में दोनो सेक्टर्स के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
 
इस अवसर पर मुख्य आयुक्त ने प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सुझावों पर पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया।
वहीं होटल एवं इवेंट मैनेजमेंट जगत से जुड़े सभी प्रतिनिधियों ने वाणिज्य कर विभाग की संवाद पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम सरकार तक अपनी समस्याएं पहुंचाने का एक त्वरित, पारदर्शी एवं सक्रिय मंच है। संवाद में होटल, गेस्ट हाउस, क्लब्स, मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल एवं इवेंट मैनेजमेंट पर आरोपित करों के संबंध में चर्चा कर इन क्षेत्रों में कर अदायगी को सरल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।
 
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त बीआईयू के के सिंह, अतिरिक्त आयुक्त प्रवर्तन रिषभ मंडल, अतिरिक्त आयुक्त जी.एस.टी. महेश कुमार गोवला, अतिरिक्त आयुक्त एम.ई.ए. रमेश चंद लखोटिया, अतिरिक्त आयुक्त बिजनेस ऑडिट रामेश्वर प्रसाद बैरवा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
शेयर करें: