उनके भाजपा में जाने से अब कांग्रेस को वहां भारी नुकसान होने का खतरा बढ़ता दिख रहा है।
सुभाष महरिया शुक्रवार यानि आज भाजपा में शामिल हुए ।
इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सहित अनेक बीजेपी नेता मौजूद रहे।
भाजपा में एंट्री मारते ही बदल गए तेवर
महरिया ने जैसे ही भाजपा में एंट्री की उनके तेवर कांग्रेस के लिए बदल गए।
कल तक सीएम गहलोत के साथ खड़े रहने वाले महरिया बीजेपी ज्वॉइन करते ही गहलोत सरकार पर बरस पड़े।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है और बार-बार कहने के बाद भी सुनने वाला कोई नहीं है।
महरिया ने कहा कि किसान का हित हो या नौजवान का। चाहे हो किसी योजना की बात। कांग्रेस में हर जगह फैला है भ्रष्टाचार, और ये 30-40 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
मेरे बार-बार कहने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं बड़ी उलझन में था कि बुरे फंस गए कांग्रेस का दामन थामकर।
ऐसे में मैंने अपने मित्रों और कार्यकर्ताओं से इस बारे में चर्चा की। इसके बाद फिर वापस बीजेपी में आने का फैसला लिया।
अब कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
भाजपा में शामिल होते ही सुभाष महरिया ने पार्टी समेत समारोह में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे जो भी, जहां भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे अच्छे से निभाने की कोशिश करूंगा।
हम पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाएंगे और कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।