जयपुर। जयपुर बम धमाकों की आज 17वीं बरसी है। आज ही के दिन 13 मई 2008 को शाम के समय शहर के परकोटा क्षेत्र में सिलसिलेवार (sequentially) तरीके से आतंकियों ने दो मंदिरों सहित छह जगहों पर आठ बम धमाके किए थे। इन धमाकों ने 71 लोगों को अपनों से हमेशा के लिए छीन लिया था और 181 लोगों को जख्मी कर दिया था। उन धमाकों के जख्म अभी तक भी भरे नहीं हैं। इसी बीच राजधानी जयपुर (jaipur) से आज बड़ी खबर सामने आई है। कि आज ही बम धमाकों की बरसी के दिन जयपुर के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे पूरा पुलिस प्रशासन एवं विद्यालय में हड़कंप मच गया है।
जयपुर बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
राजधानी जयपुर से आज बड़ी खबर सामने आई है। कि आज ही बम धमाकों की बरसी के दिन जयपुर के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे पूरा पुलिस प्रशासन एवं विद्यालय में हड़कंप मच गया है।
HIGHLIGHTS
- 1 सोशल ई-मेल के जरिये स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आपको बता दे की जानकारी के मुताबिक जयपुर के विद्याधर नगर में स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (maheshwari public) सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोशल ई-मेल (e-mail) के जरिये स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट (Alurt) मोड पर आ गया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बच्चों को निकाला स्कूलों से बाहर
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ (Biju George Joseph) ने कहा कि चार बड़े स्कूलों (school) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squad) और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं। छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। वहीं, ई-मेल भेजने वाले की विशेष टीमें पहचान करने की कोशिश कर रही है।
कुस दिनों पहले जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की भी मिली थी धमकी
संबंधित खबरें
बता दें कि इससे पहले रविवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे मेल में लिखा- जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औंरगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा दी है। कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा।
इस मेल को आप धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी। सीआइएसएफ की ऑफिशियल आइडी पर रविवार दोपहर ई-मेल (e-mail) से आई धमकी भरे मेल से एयरपोर्ट (airport) प्रशासन में हडंकम्प मच गया था। सूचना पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड ने मौके पर पहुंचकर एयरपोर्ट का कोना- कोना छान मारा था और कुछ नहीं मिलने पर राहत की सांस ली |