मुंबई | गुजरात की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता, वैलिएंट प्रीमियर लीग (VPL) के छठे सीजन के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट हाल ही में मायानगरी मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह लीग अपनी खास पहचान ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चों को समर्थन देने और उन्हें मुख्यधारा के क्रिकेट से जोड़ने के लिए रखती है। इस वर्ष लीग में अहमदाबाद फाइटर्स, राजपीपला किंग्स, सूरत वॉरियर्स, दिल्ली टाइटंस और मुंबई की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।
सितारों से सजी शाम और ब्रांड एंबेसडर
लीग के संस्थापक और गुजरात के सेलिब्रिटी चेहरा विपुल नारीगारा ने मुंबई टीम की कमान संभाली और बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका ज्योतिका टांगरी के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। ग्रामीण बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए कई टीवी सितारे, बॉलीवुड गायक और खेल जगत की हस्तियां ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस ड्राफ्ट का हिस्सा बनीं।

