thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

वासुदेव देवनानी ने किये सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन

thinQ360 thinQ360
vasudev devnani saw the true sanvaliya seth temple
वासुदेव देवनानी ने सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन किए‌।  देवनानी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और राजभोग आरती में भाग लिया।  

देवनानी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अध्यक्ष  देवनानी ने मंदिर के भवन की अनूठी शिल्प कला और भवन की भव्यता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सांवलिया सेठ मंदिर पवित्र तीर्थ स्थल है।

चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर जिला कलेक्टर  आलोक रंजन और जिले के अधिकारीगण ने अध्यक्ष  देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और अगवानी की। मंदिर पहुँचने पर मंदिर मण्‍डल कार्यकारिणी ने भी  देवनानी का स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर अभिनन्‍दन किया।

शेयर करें: