जयपुर/ऋषिकेश। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) उत्तराखंड के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनावों से पहले सुलगती राजस्थान की राजनीति से दूर राजे गंगा के किनारे शीतलता का भक्तिमय आनंद ले रही हैं।
इस दौरान राजे ने राजस्थान में चल रही सिंहासन की जंग को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया।
उन्होंने सिंहासन के संघर्ष को लेकर कहा कि एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए।
भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की।बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे।
