जयपुर | चुनाव तो नेताओं का त्यौहार कहा जाता है। चुनाव के आते ही सभी नेतागण एक्टिव हो जाते हैं। जहां पिछले पांच सालों तक नहीं पहुंचे चुनावों के आते ही वहां के कोने-कोने में सेंध मार देते हैं।
राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है। विधानसभा चुनावों का समय करीब आते ही हर किसी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय होकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।
ऐसे में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे भी राजस्थान में जगह-जगह दौरे कर रही है।
जहां गहलोत मोदी सरकार और भाजपा पर प्रहार कर रहे हैं वहीं वसुंधरा राजे गहलोत सरकार को निशाना बनाती दिख रही है।