जयपुर | राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और प्रदेश पूरी तरह से चुनावी माहौल में रंग चुका है।
भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर पूरे शबाब पर हैं, तो वहीं दोनों ही पार्टियों में सीएम फेस को लेकर भी अंदरूनी टकराव की खबरें सामने आ ही जाती है।
लेकिन इन सबसे परे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों उत्तराखंड राज्य की धार्मिक यात्रा पर हैं।
उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।