जयपुर | राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार को गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने के मुद्दे को लेकर सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।
राजे ने बताया किसानों का दुखड़ा, सीएम गहलोत ने पंजाब मुख्यमंत्री को लगाया फोन
सीएम गहलोत के निशाने पर रहने वाली पूर्व सीएम राजे ने गुरूवार को एक ट्वीट के जरिए सीएम गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद के कारण गंगनहर कैनाल में पानी की आवक बंद है।
HIGHLIGHTS
- 1 सीएम गहलोत के निशाने पर रहने वाली पूर्व सीएम राजे ने गुरूवार को एक ट्वीट के जरिए सीएम गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद के कारण गंगनहर कैनाल में पानी की आवक बंद है।
संबंधित खबरें
सीएम अशोक गहलोत के निशाने पर रहने वाली पूर्व सीएम राजे ने गुरूवार को एक ट्वीट के जरिए सीएम गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद के कारण गंगनहर कैनाल में पानी की आवक बंद है।
जिसका दुष्परिणाम प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गंगानगर, करणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर के किसानों को सिंचाई का पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
गंग नहर के माध्यम से गंगानगर, करणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर को सिंचाई का पानी उपलब्ध होता है। फ़िरोज़पुर फीडर से तय शेयर के अनुसार राजस्थान के हिस्से में 52% यानी 2,800 क्यूसेक सिंचाई का पानी मिलता है। लेकिन अफ़सोस किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद होने के कारण… pic.twitter.com/S3Hd1v0f1m
संबंधित खबरें
राजे ने अपने ट्वीट में कहा कि यह तो सभी को पता है कि फसलों के पकाव के समय पानी की ज्यादा जरूरत होती है।
ऐसे समय में गंग नहर में पानी की आवक रोक देना हमारे किसान भाईयों के साथ घोर अन्याय है।
कांग्रेस सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर किसान हितों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि फिरोजपुर फीडर से तय शेयर के मुताबिक, राजस्थान के हिस्से में 52 प्रतिशत सिंचाई के लिए पानी मिलता है लेकिन, किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद होने के कारण यहां पानी की आवक बंद है।
केंद्र दे रहा राशि, फिर भी विफल हो रही गहलोत सरकार
इसी के साथ सीएम राजे ने कहा कि गंग नहर परियोजना विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 20.52 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है, लेकिन राजस्थान सरकार किसानों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति करने में पूरी तरह विफल हुई है।
गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने के मुद्दे पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री श्री @BhagwantMann से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वास्त किया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
सीएम गहलोत ने तुरंत की कार्रवाई, पंजाब सीएम को लगाया फोन
इस मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्वीट किया कि आज पंजाब के सीएम से बात की।
सीएम ने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।