thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

नहीं रहे ’प्रधान साहब’: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक भंवर लाल जोशी का निधन

desk desk

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे भंवर लाल जोशी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 99 साल की उम्र में शनिवार को अंतिम सांस ली। 

HIGHLIGHTS

  • भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे भंवर लाल जोशी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 99 साल की उम्र में शनिवार को अंतिम सांस ली। 
veteran congress leader and former mla bhanwar lal joshi passed away
Bhanwar Lal Joshi Passed Away

जयपुर । Bhanwar Lal Joshi Passed Away: राजस्थान में कांग्रेस और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। 

प्रदेश में कांग्रेस पूर्व विधायक भंवर लाल जोशी का निधन हो गया है। 

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे भंवर लाल जोशी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 

उन्होंने 99 साल की उम्र में शनिवार को अंतिम सांस ली। 

जोशी के निधन की सूचना मिलते ही उनके क्षेत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। 

जोशी का अंतिम संस्कार उनका आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव लाडपुरा में किया गया।

लोगों ने उनके शोक में अपनी दुकाने और प्रतिष्ठानों को बंद रखा। 

जोशी के निधन पर प्रदेश के राजस्व मंत्री रामलाल जाट, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा सहित जिले की राजनेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। 

वर्तमान में पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी के पुत्र सत्यनारायण जोशी मांडलगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। 

सीएम अशोक गहलोत ने ली थी कुशलक्षेम

भंवरलाल जोशी की पूर्व के वर्षों में जब तबीयत खराब थी, तब विधानसभा अध्यक्ष डां. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के आला राजनेताओं ने उनके घर पहुंच कर कुशलक्षेम ली थी। 

’प्रधान साहब’ के नाम से थे लोकप्रिय

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे भंवर लाल जोशी अपने क्षेत्र में काफी मजबूत नेता माने जाते रहे। 

भंवरलाल जोशी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक और मांडलगढ़ क्षेत्र से पूर्व प्रधान रहे थे। 

उनकी जनता पर काफी अच्छी पकड़ थी। अपने क्षेत्र में जोशी ’प्रधान साहब’ के नाम से पहचाने जाते थे। 

आपको बता दें कि पूर्व विधायक जोशी ने जोगणिया माताजी शक्तिपीठ के अध्यक्ष पद का भी ज़िम्मा संभाला था। उन्होंने राजनीति के साथ ही धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में भी काफी काम किया, जिसकी बदौलत उनकी प्रदेश भर में पहचान रही। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें