जयपुर | राजस्थान की राजनीति में एक प्रभावी विकल्प बनने की कोशिशों में जुटे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल से हमारे साथी विवेक श्रीवास्तव ने बात की। हनुमान बेनिवाल ने जयपुर में एक प्रेस वार्ता करके चुनावी बिगुल फूंका है।
बेनिवाल ने कहा कि 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार 57 सीटों पर लड़ाई थी। हमने जब 29 अक्टूबर को पार्टी बनाई और एक सवा महीने बाद चुनाव में लड़े।
49 जगह मैं खुद गया था प्रचार करने दो सौ सीटों में लड़ने और अगर कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ कोई दल मजबूती लड़ सकता है तो वह आरएलपी है। गठबंधन के सवाल पर बेनिवाल ने कहा कि जो दल कांग्रेस और बीजेपी को हराएगा, उसके साथ गठबंधन करेंगे।