जयपुर | राजस्थान की बहुचर्चित बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी की हार चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक रविंद्र सिंह ने प्रदेश में निर्दलीय के तौर सबसे अधिक वोट प्राप्त किए।
जबकि इस सीट पर उनका भाजपा (BJP) प्रत्याशी से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। उन्होंने वोटों के मामले में मोदी सरकार में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पीछे छोड़ दिया |
रविंद्र सिंह भाटी 5 लाख 86 हजार 500 वोट लाकर दूसरे और बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी कैलाश चौधरी 2 लाख 86 हजार 733 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे |
हालांकि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल जीत हुई है। राजस्थान में 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की सबसे चर्चित और हॉट सीटों (hot seats) में से एक बाड़मेर जैसलमेर में कांग्रेस ने 10 साल बाद फिर से वापसी की है |