thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लें युवा- देवनानी

thinQ360 thinQ360
youth should learn from the life of guru gobind singh ji – devnani

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने सोमवार को  गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर  देवनानी ने कहा कि  गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के 10वे गुरू थे।

उन्होंने अपने जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की जो मिसाल पेश की वह इतिहास में सदैव याद की जाएगी। युवाओं को उनसे देश प्रेम के लिए सर्वस्व त्याग की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर  नरेन्द्र सिंह छाबाड़ा,  तेजपाल सिंह साहनी,  सरबजीत छाबड़ा,  यशपाल बेदी सहित सिक्ख समाज के अनुयायी उपस्थित रहे।

शेयर करें: