जयपुर | राजस्थान में टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में राजनीति गरमाती जा रही है।
भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के खास करीबी राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने के बाद अब यूनुस खान और अशोक परनामी पर भी तलवार लटकी हुई है।
ऐसे में यूनुस खान (Yunus Khan) ने भी अपनी नाराजगी जता दी है और उन्होंने भी बगावती संकेत दे दिए हैं।
सियासी गलियारों में तो ये खबर भी फैली हुई है कि यूनुस खान अन्य राजनीतिक दल के संपर्क में हैं और अगर उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो वे पार्टी से किनारा भी कर सकते हैं।