राजस्थान यूनिवर्सिटी का फिर बदल दिया रजिस्ट्रार
गहलोत सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बदल दिया है।
चार दिन पहले ही राजस्थान यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के पद पर
आरएएस मूलचंद को नियुक्त किया गया था, लेकिन फिर से उनका ट्रांसफर कर अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग में लगाया गया है।
मूलचंद की जगह अब आरएएस कालूराम को आरयू में रजिस्ट्रार पद पर लगाया गया है।
3 जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाए
कार्मिक विभाग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, सरकार ने 3 जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बदल दिए हैं।
इसके अलावा ब्यावर में पाली में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, खैरथल-तिजारा में ओम प्रकाश सहारण, डॉ बजरंग सिंह, अनूपगढ़ में धीरेन्द्र सिंह, लालसोट, मालपुरा, टोंक में अशोक कुमार त्यागी, और दौसा में भावना शर्मा प्रथम को अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया हैं।
इनके यहां हुए तबादले


ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार अधिकारियों की पोस्टिंग कर रही है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को मिल सके।