जोधपुर | राजस्थान के जोधपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में 3 बहनों की मौत हो गई। जिनमें से एक की शादी तो 7 महीने पहले ही हुई थी।
एक जरा सी गलती ने परिवार में तीन लाशें बिछा दी। जिसे देखकर पूरा गांव रो पड़ा।
जोधपुर जिले के लोहावट थाना इलाके में ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि भारंगों की ढाणी में रहने वाले भागीरथ विश्नोई की 22 साल की बेटी प्रियंका शादी के बाद अपने घर आई हुई थी।