Jaipur:
शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन के डांस और रील्स लगातार वायरल हो रहे है. सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है जहां आप यूर्जस को गुदगुदाने का मौका दे देते हैं.
आज अगर वायरल वीडियो की बात करे तो अपने पोते की शादी में डांस करके ग़दर मचाने वाले दादा गजब वायरल हो रहे है.
एवरीथिंग अबाउट नेपाल नाम की इंस्टा आईडी से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक बुजुर्ग डांस करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह विडियो नेपाल का है और जो बुजुर्ग इस वीडियो में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं वे अपने पोते की शादी में डांस करके अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे है.