thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मुझ पर खड़गे की हत्या करने का केस किया, उनकी सरकार में गिरफ़्तार क्यों नहीं किया, में खूंखार व्यक्ति हूं हत्या कर सकता हूं

desk desk 17

जयपुर में शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- मेरे खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसमे से एक मुकदमा कांग्रेस ने यह भी किया है कि मैंने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर दी। अब डोटासरा बताएं कि मैंने खड़गे की हत्या कहां और कब की। उनके सरकार मे मेर ऐसे हथियार बरामद क्यों नहीं किए।

HIGHLIGHTS

  1. 1 उनकी सरकार ने एक मुकदमा मुझ पर राष्ट्रद्रोह का भी दर्ज करवाया था। इसके बाद भी न जाने क्यों मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया। वैसे हकीकत में पूर्व कांग्रेस सरकार बहुत पंगु, मक्कार और नाकारा सरकार थी। जो राष्ट्रद्रोह करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने पिछले साल मई के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि खड़गे 80 साल के हो गए हैं। भगवान उन्हें कभी भी उठा सकता है। 
a case was filed against me for murdering kharge why was i not arrested in their government i am a dangerous person and can commit murder
शिक्षामंत्री मदन दिलावर
जयपुर | जयपुर में शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- मेरे खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसमे से एक मुकदमा कांग्रेस ने यह भी किया है कि मैंने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर दी।अब डोटासरा बताएं कि मैंने खड़गे की हत्या कहां और कब की। उनके सर्कार मे मेर ऐसे हथियार बरामद क्यों नहीं किए। 
 
उन्होंने कहा- पहले तो उनकी सरकार थी। तब मुझे उनकी सरकार ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मुझे पता है, ये लोग मेरे से डरते हैं। इसलिए गिरफ्तार नहीं करते थे। मैं बहुत खूंखार हूं। 
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या भी कर सकता हूं। मदन दिलावर (madan dilawar) शनिवार सुबह चांदपोल श्मशान घाट पर पौधे लगाने के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
 
पूर्व कांग्रेस सरकार बहुत पंगु, मक्कार और नाकारा सरकार थी
 
दिलावर ने कहा- उनकी सरकार ने एक मुकदमा मुझ पर राष्ट्रद्रोह का भी दर्ज करवाया था। इसके बाद भी न जाने क्यों मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया। वैसे हकीकत में पूर्व कांग्रेस सरकार बहुत पंगु, मक्कार और नाकारा सरकार थी। जो राष्ट्रद्रोह करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी।
 
बता दें कि शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने पिछले साल मई के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि खड़गे 80 साल के हो गए हैं। भगवान उन्हें कभी भी उठा सकता है। 
 
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कम से कम 200 साल तक उन्हें न उठाएं। इसके बाद कोटा (kota) के महावीर नगर (mahaveer Nagar) थाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मदन दिलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
जंगलों को काटकर मानवता के लिए खतरा पैदा किया
 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीटवेव कांग्रेस के ऐसे कार्यो का परिणाम है। अगर यह लोग 5 साल तक जंगल नहीं काटने देते। पेड़ लगाने वालों को प्रोत्साहित करते। बड़ी-बड़ी रिश्वत लेकर वन विभाग को उजड़ने नहीं देते। 
 
जैसे गोविन्द सिंह डोटासरा ने पेपर बेचकर धन कमाया है। इस तरह इन लोगों ने जंगलों को काटकर मानवता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। मेरा मानना है कि मानवता के लिए खतरा पैदा करने वाले से बड़ा दुष्ट कोई नहीं सकता। कांग्रेसी इस प्रवृत्ति के हैं।
 
मदन दिलावर ने कहा- राजस्थान में रक्षक ही भक्षक बन गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gahlot) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेड़-पौधों और जंगलों में कुल्हाड़ियां चलवाई। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन दोनों की वजह से राजस्थान का काफी नुकसान हो गया है।
शेयर करें: