जयपुर | जयपुर में एक कोचिंग छात्रा को धमकाकर 1.38 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। आरोपी ने पहले शादी का झांसा दे कर पीड़िता के साथ रेप किया। फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 1. 38 करोड़ रुपए ले लिए। जो अलग-अलग खातों में डलवाए। वैशाली नगर थाने में पीड़िता ने 25 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच वैशाली नगर SHO रविन्द्र सिंह नरुका कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- कालवाड़ (kalwad) रोड निवासी 28 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- साल 2021 में वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी।