महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक 14 साल की बच्ची के साथ खेत में दरिंदगी के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
यह सिर्फ समाज के लिए ही नहीं बल्कि पूरी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले लोग पूरी इंसानियत के लिए खतरा हैं।
गायत्री बिश्नोई ने बताया कि आम आदमी पार्टी के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा लाल, प्रदेश के ज्वाइंट सेक्रेट्री अमित वर्मा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना त्यागी, अल्पसंख्यक विंग की प्रदेश सचिव शबनम अज़हरी, डॉ दीप्ति धालीवाल,भीलवाड़ा लोकसभा इंचार्ज श्यामसुंदर और भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष रेखब जैन ने शाहपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और उन्हें इंसाफ दिलाने की हर संभव कोशिश करेगी।
गायत्री बिश्नोई ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जानी चाहिए।
बता दें कि, इस मामले में श ुक्रवार को नया मोड़ आया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने गैंगरेप की अंजाम देने के बाद किशोरी का शव जलाया नहीं था, बल्कि उसके कई टुकड़े कर उन्हें एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने किशोरी का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।