जिसके कई उदाहण प्रदेश की जनता ने पिछली वसुंधरा सरकार में देखे और अब कांग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान तो सरकारी कार्यालयों में भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ।
पालीवाल ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग की वार्षिक रिपोर्ट ने केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी की कलई खोल कर रख दी है।
नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा से कहते आए हैं कि बीजेपी शासित केंद्र सरकार भ्रष्टाचार का सागर है, जहां हर महत्वपूर्ण पद पर बैठा व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी विभागों और संगठनों के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 1 लाख 15 हजार 203 शिकायतें मिली थी। जिसमें सबसे ज्यादा 46 हजार 643 शिकायतें गृह मंत्रालय की थी। जिनमें अभी तक 85 हजार 437 शिकायतों का ही निपटारा किया गया है जबकि 29 हजार 766 शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं।
आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये तो सिर्फ एक साल की रिपोर्ट है अगर मोदी सरकार के 9 वर्षों का डाटा निकाला जाएगा तो ये साबित हो जाएगा कि बीजेपी और केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार की दम पर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है।
नवीन पालीवाल ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने 9 वर्षों के काम तो बताए लेकिन कारनामें छुपा लिये थे जो कि अब सामने आ रहे हैं।
प्रदेश में अब केजरीवाल की झाड़ू आ चुकी है
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस का भ्रष्टाचारी एजेंडा नहीं चलेगा क्योंकि प्रदेश में अब अरविंद केजरीवाल की झाड़ू आ चुकी है जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का सफाया करना है।
राजस्थान की जनता इस बार भ्रष्टाचार से इकट्ठा किए गए पैसे से चुनाव लड़ने वाली पार्टियों को नहीं बल्कि आम आदमी के सहयोग से बनी पार्टी को सत्ता की कुर्सी सौंपेगी तभी प्रदेश से भ्रष्टाचार का सफाया होगा।