वहीं, जयपुर की ही आदर्श नगर विधानसभा सीट से आप नेता उमर दराज ने भी पर्चा भरा है।
इसके अलावा पीएस तोमर (PS Tomar) ने भी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं वहां नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
जिन सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं वहां भी जल्द प्रत्याशी घोषित होते ही नामांकन शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूरी ताकत से मैदान में डटे हुए हैं और बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर दे रहे हैं।
पालीवाल ने कहा कि हमारे प्रत्याशी बाहुबली नहीं हैं लेकिन जनता में उनकी पकड़ है। जनता से जुड़ाव ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का कारण बनेगा।
नवीन पालीवाल ने कहा कि हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी जरूरत उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था है।
आम आदमी पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी है जो इस पैमाने पर 100 फीसदी खरी उतर सकती है।
अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में ही शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी की समस्याओं का निदान हो सकता है। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विजय हासिल करेगी।