thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

10 साल बाद जिया खान सुसाइड केस में एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली बरी

desk desk 19

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद बड़ी राहत दी है। मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत शुक्रवार को  बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद बड़ी राहत दी है। मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत शुक्रवार को  बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया है।
actor aditya pancholi son acquitted in jiah khan suicide case after 10 years
Jiah Khan suicide case

मुंबई | Jiah Khan Suicide Case: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद बड़ी राहत दी है।

मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत शुक्रवार को  बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया है।

आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस जिया खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। 

वहीं दूसरी ओर, सीबीआई कोर्ट के फैसले से नाराज जिया खान की मां राबिया खान ने कोर्ट के फेसले के खिलाफ हाइकोर्ट में जाने की बात कही है। 

बता दें कि जिया खान को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ’निशब्द’ में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था।

सबूतों के अभाव में बरी 

जस्टिस एएस सैय्यद की कोर्ट ने आज इस हाई प्रोफाइल मामले अपना फैसला सुनाया। 

कोर्ट ने कहा कि अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ इस मामले में कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी किया जाता है।

सीबीआई कोर्ट ने इस मामले को लेकर आज सूरज पंचोली को विटनेस बॉक्स में बुलाया और फैसला सुनाते हुए कहा कि आपको इस पूरे मामले से बरी किया जाता है।

इस दौरान सूरज अपनी मां और अभिनेत्री जरीना वहाब के साथ कोर्ट में आए थे।

घर में फांसी के फंदे पर झुलती मिली थी जिया

बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री 3 जून, 2013 को मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे पर झुलती मिली थी। 

जिया के मौत की छानबीन कर रही पुलिस को कथित तौर पर उनके लिखे गए एक पत्र के बरामद होने के आधार पर मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था।

जिया ने पत्र में सूरज के साथ अपने खराब संबंधों के बारे में लिखते हुए कहा था कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। जिसके चलते वह ये कदम उठाने को मजबूर है।

शेयर करें: