मुंबई | मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्मों के एक मशहूर एक्टर का सिर्फ 45 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जिसके चलते पूरी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में शोक छा गया है। एक्टर एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं।
दरअसल, मलयाली एक्टर विनोद थॉमस का अचानक निधन हो गया है। वे अपनी कार में मृत पाए गए हैं।
पुलिस एक्टर की मौत मामले में जांच कर रही है। लेकिन अभी असल कारण का पता नहीं लग पाया है।