thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से बचाव के किये जा रहे अतिरिक्त इंतजाम: जिला कलक्टर

desk desk 10

राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से बचाव के किये जा रहे अतिरिक्त इंतजाम- जिला कलक्टर - जिला कलक्टर ने जयपुरिया अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा - मरीजों एवं तीमारदारों की राहत के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजपुरोहित ने अस्पताल में कूलर, पंखों सहित गर्मी से बचाव के इंतजामों का जायजा लेने के साथ ही भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयपुर-प्रथम ने अपने क्षेत्राधिकार के राजकीय अस्पतालों में 79 कूलर और 46 पंखों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयपुर— द्वितीय ने 19 एयर कंडिशनर, 66 कूलर तथा 88 पंखों का इंतजाम किया है।
additional arrangements are being made to protect against heat in government health centres district collector

जयपुर | जयपुर जिले के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को गर्मी एवं हीट वेव के प्रकोप से बचाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किये जा रहे हैं। यहां मरीजों के लिए पर्याप्त छाया, पेयजल, कूलर एवं पखों की व्यवस्था की जा रही है। 

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला कलक्टर ने जयपुरिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिलिंग काउंटर, ओपीडी एवं वार्डों का जायजा लिया।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे

राजपुरोहित ने अस्पताल में कूलर, पंखों सहित गर्मी से बचाव के इंतजामों का जायजा लेने के साथ ही भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय के अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.महेश मंगल को बिलिंग काउंटर के सामने लगे ग्रीन शेड में भी कूलर एवं पंखों के इंतजाम करने के निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय  स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं जिसके तहत गत 2 दिनों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयपुर-प्रथम ने अपने क्षेत्राधिकार के राजकीय अस्पतालों में 79 कूलर और 46 पंखों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयपुर— द्वितीय ने 19 एयर कंडिशनर, 66 कूलर तथा 88 पंखों का इंतजाम किया है।

शेयर करें: