सिरोही | पालड़ी एम थाना क्षेत्र के चोटिला (chotila) गांव में एक व्यक्ति से मारपीट कर गले से सोने का फूल लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट-पाट के बाद वहां सूरत मे ऑटो चलाने लग गया था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के 9 मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार चोटिला निवासी रुपाराम देवासी (ruparam dewasi) ने गत 8 मई को पालड़ी एम (paladi M) थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया- वह खेत से घर की ओर आ रहा था तब रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और गले में पहने हुए सोने का फूल लूटकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को पता चला की लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मदनलाल (madanlal) और शैतान राम (shaitanram) पुत्र मोहनलाल बंजारा निवासी सोजत रोड (sojat road) हैं। आरोपी रूपाराम देवासी के साथ मारपीट कर सोने का फूल लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने शैतान राम को पालनपुर (palanpur) से डिटेन कर पूछताछ की तो पता चला लूट में उसके साथ सगा भाई मदनलाल भी शामिल था। वह लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शिव गांव की पहाड़ियों में पैदल ही भाग गए थे।