मुंबई | लंबे समय से अपने चहेते एक्टर अजया देवगन को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। अजय देवगन अब जल्द ही ’भोला’ बनकर दर्शकों के होश उड़ाने वाले हैं।
जी हां, ’दृश्यम 2’ की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन की आगामी फिल्म ’भोला’ धमाल मचाने के लिए तैयार है। ’भोला’ का धामकेदार ट्रेलर 3डी में रिलीज हो गया है। जिसने रिलीज होते ही अजय के फैंस के दिलों के धड़कने बढ़ा दी है।
अभी तक तो फिल्म का गाना ही लोगों की जुबां पर छाया हुआ था, लेकिन सोमवार को रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर तो लोगों के होश भी उड़ा रहा है।
फिल्म में अजय देवगन की धांसू वाली एक्टिंग देखकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि, फिल्म में अजय देवगन के साथ शानदार जोड़ी जमाने वाली एक्ट्रेस तब्बू भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।