thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच में हैरान करने वाले सबूत, आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

desk desk 24

- पुलिस ने एक्ट्रेस आकांक्षा का बिसरा एवं कपड़े वेजाइनल एंड एनल स्वैब की पैथॉलाजिकल और फॉरेसिक जांच के लिए भेजे थे। - जिनमें से कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है। - अब पुलिस चार आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया गया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 - पुलिस ने एक्ट्रेस आकांक्षा का बिसरा एवं कपड़े वेजाइनल एंड एनल स्वैब की पैथॉलाजिकल और फॉरेसिक जांच के लिए भेजे थे।- जिनमें से कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है।- अब पुलिस चार आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया गया है। 
akanksha dubey suicide case clothes shocking evidence in investigation dna test may be done for accused
Akanksha Dubey

वाराणसी | एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। एक्ट्रेस के कपड़ों की जांच में चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। 

जिसके बाद ये केस अब और पेचीदा हो गया है। भोजपुर एक्ट्रेस आकांक्षा ने वाराणसी में सारनाथ के होटल में सुसाइड कर लिया था।

26 मार्च को एक्ट्रेस का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था।

जिसके बाद आकांक्षा की मां ने गायक समर सिंह और संजय सिंह पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगाया था।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकांक्षा की फंदे से लटककर मौत की पुष्टि हुई थी। 

लेकिन अब उनके कपड़ों से चौंकाने वाले सबूत सामने आए है।

 कपड़े भेजे गए थे पैथॉलाजिकल और फॉरेसिक जांच के लिए

पुलिस ने एक्ट्रेस आकांक्षा का बिसरा एवं कपड़े वेजाइनल एंड एनल स्वैब की पैथॉलाजिकल और फॉरेसिक जांच के लिए भेजे थे।

जिनमें से कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है।

अब पुलिस चार आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया गया है। 

इस मामले में अब आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार लोगों को डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

पुलिस ने कोर्ट से चारों आरोपियों के लिए डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है।

बता दें कि, समर सिंह और संजय सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप में अभी सलाखों के पीछे हैं। 

बताया जा रहा है कि आकांक्षा को संदीप सिंह के साथ ही आखिरी बार देखा गया था।

मौत को गले लगाने से पहले आकांक्षा एक पार्टी से लौटी थी, संदीप ही उसे पार्टी से होटल तक छोड़ने आया था।

संदीप सिंह के जाने के थोड़ी देर बाद आकांक्षा ने रोते हुए फेसबुक लाइव किया था और अगले दिन सुबह वह पंखे से फांसी का फंदा लगाकर झुलती हुई मिली थी।  

आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली हैं। 

आकांक्षा को डांस का काफी शौक था और वो सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड करती रहती थी।

उन्होंने आत्महत्या से पहले अपना डांसिंग वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे काफी खुश थी और डांस कर रही थी।

लेकिन उसके बाद अचानक से उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया। 

25 साल की आकांक्षा ने ’वीरों के वीर’ और ’कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था।

शेयर करें: