फरीदाबाद: फरीदाबाद (Faridabad) की अल फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) से नए खुलासे। पूर्व छात्र मिर्जा शादाब बेग (Mirza Shadab Beig) 2008 के बम धमाकों का आरोपी है। वह आजमगढ़ टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था, बाटला हाउस एनकाउंटर (Batla House Encounter) के बाद पाकिस्तान भाग गया।
फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से पहले, यूनिवर्सिटी का एक पूर्व छात्र आजमगढ़ टेरर मॉड्यूल के जरिए भारत को दहला चुका है। अल फलाह यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका मिर्जा शादाब बेग साल 2008 से 2011 तक भारत में कई बम धमाकों का आरोपी है।
मिर्जा शादाब बेग कौन है?
आजमगढ़ का रहने वाला शादाब बेग ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद एचसीएल (HCL) में नौकरी की। इसी दौरान वह अपने स्कूली दोस्तों असदुल्ला अख्तर और आरिज खान के संपर्क में आया। इसके बाद वह कट्टरपंथी रास्ते पर चला गया।