मुंबई | Alia Bhatt Grandfather Death: आलिया भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके नाना का निधन हो गया है।
इसके चलते आलिया काफी दुखी हैं। आलिया को जब अपने नाना की तबियत खराब होने का पता चला था उस समय वह आईफा अवॉर्ड के लिए जा रही थीं।
उन्हें जैसे ही नाना की तबियत खराब होने की खबर मिली तो वे एयरपोर्ट से वापस लौट आईं।
आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान के पिता थे।